Paharganj

पहाड़गंज


जैसे ही आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बाहर आकर सड़क पार करते हैं, आप पहाड़गंज मेन बाज़ार के प्रवेश द्वार पर आ जाते हैं। लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में फैला, यह बाज़ार मोलभाव करने वालों के लिए स्वर्ग जैसा है। चहल-पहल, शोर-शराबे वाला और गंदगी लिए यह बाज़ार रफ-टफ खरीदारों के लिए उपयुक्त स्थान है।

पूरे मेन बाज़ार में दोनों कतारों में दुकानें हैं, जो किताबों, म्यूजिक, ज्वैलरी, बैग, कपड़ों, जूतों, सुंगधियों, टेक्सटाइल, लकड़ी की मूर्तियों और हस्तशिल्प जैसे सामानों से अटी पड़ी हैं। शांति हैंडलूम और अन्य कपड़ों की दुकानों में बैग, बैड-शीट, कुशन-कवर, वॉल हैंगिंग आदि बिकते हैं। यहां आभूषणों की दुकानों में हाथ से बने नैकलेस और चूड़ियां हर डिजाइन, आकार और रंग में मिलती हैं। हस्तशिल्प के साथ-साथ देवी-देवताओं के लकड़ी के नक्काशीदार मूर्तियां ब्रास का सामान और सजावटी वस्तुएं यहां मिलती है। पूजा आदि के लिए यहां की विश्व की प्रसिद्ध सुगंधित अगरबत्तियां, धूप और चाय मिलती है। यहां बिक्री के लिए नई तथा पुरानी दोनों तरह की किताबें भी उपलब्ध हैं।