About Delhi
City Bus

सिटी बस


पर्यावरण अनुकूल सीएनजी बसें दिल्ली में उपलब्ध परिवहन माध्यमों में से एक सबसे सस्ता माध्यम हैं।  दिल्ली परिवहन निगम में दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक परिवहन बेड़ा है, जो पर्यावरण अनुकूल सीएनजी ईंधन द्वारा संचालित होता है।

 

साधारण स्टेज कैरिज बसें :

दूरी व्यस्क के लिए किराया बच्चों के लिए किराया (आयु 5 से 12 वर्ष)
4 कि.मी. तक रु. 5.00 रु. 3.00
4 कि.मी. से 10 कि.मी. तक रु. 10.00 रु. 5.00
10 कि.मी. से अधिक रु. 15.00 रु. 8.00

 

वातानुकूलित स्टेज कैरिज बसें:

दूरी व्यस्क के लिए किराया बच्चों के लिए किराया (आयु 5 से 12 वर्ष)
4 कि.मी. तक रु. 10.00 रु. 5.00
4 कि.मी. से 8 कि.मी. तक रु. 15.00 रु. 8.00
8 कि.मी. से 12 कि.मी. तक रु. 20.00 रु. 10.00
12 कि.मी. से अधिक एवं लिमिटेड/    रात्रि सेवा रु. 25.00 रु. 13.00

 

स्टेज कैरिज- दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा संचालित मेट्रो फीडर बसें:

दूरी किराया
8 कि.मी. तक रु. 7.00
8 कि.मी. से अधिक रु. 10.00

 

ग्रीन कार्ड

दि.प.नि. प्रतिदिन ग्रीन कार्ड जारी करता है, जो दि.प.नि. की समस्त सिटी बस सेवाओं में पूरे दिन लागू होता है, यह सेवा पालम कोच एवं टूरिस्ट सर्विस में लागू नहीं होता। इसका किराया गैर-वातानुकूलित बसों के लिए रु. 40/- और वातानुकूलित बसों के लिए रु. 50/- है।

 

दिल्ली दर्शन - समर्पित पर्यटक बस सेवा
दि.प.नि. बस सेवा दिल्ली आने वाले पर्यटकों को दिल्ली के दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए सेवा प्रदान करती है। दि.प.नि. प्रतिदिन दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए कनॉट प्लेस में सिंधिया हाउस से टूर का संचालन करता है। दिल्ली दर्शन का टिकट रु. 100/- है जो सभी सिटी सर्विसेज में दि.प.नि. ग्रीन कार्ड (अर्थात् दैनिक यात्री दि.प.नि. की किसी भी साधारण किराये वाली बस में उस दिन निःशुल्क यात्रा कर सकता है) की भांति लागू होगा। 5-12 आयु वर्ग के बच्चों का आधा अर्थात् रु. 50/- किराया लगेगा।

 

बस रूट

दिल्ली के विभिन्न गंतव्यों को जोड़ने के लिए अनेक बस रूट हैं। लगभग 814 रूटों में से दि.प.नि. की बसें दिल्ली की सड़कों पर 750 रूटों पर चलती हैं। दि.प.नि. की आउटर मुद्रिका (ओएमएस)  बस रूट सेवा पूरी दिल्ली के चारों ओर संचालित होने वाली सबसे लंबी सेवा है जो 102 कि.मी. की दूरी कवर करती है।