About Delhi
Shopping Itinerary

खरीदारी का कार्यक्रम


Shopping Itinerary

खरीदारी का कार्यक्रम

दिल्ली सदा से उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र रहा है। यहां 300 वर्ष पुराना बाज़ार, चांदनी चौक है, जो भारत का अब तक का सबसे प्रसिद्ध थोक वस्तुओं का वाणिज्यिक क्षेत्र है। लाजपत नगर मार्किट में सस्ते और अच्छी क्वालियी के भारतीय गारमेंट मिलते हैं। कनॉट प्लेस एक खरीदारी का एक प्रमुख केंद्र है, जहां अच्छा भोजन भी मिल जाता है। यह ने केवल खरीदारों का स्वर्ग है, बल्कि यहां एंग्लो-इंडियन आर्किटेक्चर की झलक भी मिलती है। आईएनए मार्किट के सामने, दिल्ली हाट और हौज खास विलेज में भारत के सांस्कृतिक हैंडिक्राफ्ट और हैंडलूम भी मिलते हैं। अन्य प्रमुख बाजारों में सरोजिनी नगर, करोल बाग, साउथ एक्सटेंशन और ग्रेटर कैलाश शामिल हैं। पूरी दिल्ली में अनेक शॉपिंग मॉल जैसे अंसल प्लाज़ा, मेट्रोपोलिटन, सहारा मॉल और सेंटरस्टेज मॉल हैं।