Entertainment
Museum in Delhi

राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र


National Science Center

राष्ट्रीय विज्ञान केन्द्र

भैरों मार्ग, प्रगति मैदान गेट नंबर 1 के नज़दीक,
नई दिल्ली।  फोन: 23371893, 23371945
समय : प्रातः 10:00 से सायं 5.00 बजे
अवकाश : केवल होली एवं दीवाली के दिन
आठ तलों वाले इस संग्रहालय में वर्किंग साइंस संबंधी प्रदर्शनी के साथ ही साथ स्थापत्यकला के इतिहास को भी प्रदर्शित किया गया है।  यहां सभी आयु वर्गों के लिए विभिन्न खण्ड जैसे हैरिटेज और डायनासोर गैलरी, मानव जीवविज्ञान गैलरी, फन साइंस लाइब्रेरी आदि हैं। भौतिकी के सिद्धांतों की व्याख्या करने वाले अनेक हैंड्स-ऑन डिस्पले भी हैं। इस संग्रहालय का साइबरकूल देश का पहला मनोरंजन आधारित मल्टीमीडिया सेंटर है।  बच्चों के लिए स्वर्ग माने जाने वाले इस संग्रहालय को देखने के लिए कम से कम एक पूरा दिन चाहिए।