Entertainment
Art Gallery

आर्ट गैलरी


दिल्ली में कला का मूलभूत ढांचा 1947 के बाद दिल्ली शिल्प चक्र (एक आर्टिस्ट ग्रुप) और भारत की पहली प्राइवेट आर्ट गैलरी, दि धूमीमल गैलरी के प्रयासों से विकसित हुआ था।  सरकार की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) के साथ ही, भारत में एक सांस्कृतिक नीति अपनाई गई जिसके तहत दिल्ली में ललित कला अकादमी और नेशनल आर्ट गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट की स्थापनी हुई। इससे दिल्ली कला का एक महत्वपूर्ण केन्द्र बनी, यह सम्मान पहले बंगाल और बम्बई को प्राप्त था। पारंपरिक भारतीय कला फल-फूल रही थी और दिल्ली की कलादीर्घाओं में नित नए परिवर्तित होती पेंटिंग्स और प्रदर्शनियां लगने लगीं। इन दीर्घाओं में एब्सट्रेक्ट आर्ट से लेकर शहरी जीवन के उदासीन अध्ययनों को भी देखा जा सकता है।

National Art Gallery of Modern Art

नेशनल आर्ट गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट

जयपुर हाउस, इंडिया गेट, नई दिल्ली-110001
फोन: 23382835
समय: प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक
अवकाश: सोमवार
भारत की प्रमुख आर्ट गैलरियों में से एक  नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट कभी जयपुर के महाराज का आवास थी। इंडिया गेट के समीप और राजपथ के पूर्वी छोर पर स्थित इस गैलरी में भारतीय और उपनिवेशीय कलाकारों द्वारा वर्ष 1850 के बाद के कार्यों का उत्कृष्ट संग्रह है। गैलरी में 15,000 से अधिक पेंटिंग्स, मूर्तियां और ग्राफिक्स रखे गए हैं।

ललित कला अकादमी

रविन्द्र भवन, फिरोज शाह रोड, नई दिल्ली-110001.
फोन.: 23387241-43
समय: प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक (शनिवार और रविवार को अवकाश)
यह विशाल गैलरी तीन मंजिलों में फैली हुई है,  1958 में यहां प्रथम राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।  इस गैलरी में प्रतिष्ठित कार्यक्रम त्रैवार्षिक भारत का आयोजन किया जाता है जिसमें 30 से 40 देश शामिल होते हैं और फोटोग्राफी तथा कला का एक राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन होता है। हर किसी को यहां, विशेषकर सर्दियों के महीनों में, सदैव कुछ न कुछ रुचिकर होता मिलता है।

त्रिवेणी कला संगम

तानसेन मार्ग, नई दिल्ली.
फोन: 23718833
समय: प्रातः 9.30 से सायं 5.30 बजे तक (रविवार को अवकाश)
यह चार गैलरी वाला एक सांस्कृतिक परिसर है, जिसमें आर्ट हैरिटेज द्वारा चलाई जाने वाली बेसमेंट गैलरी भी शामिल है। यहां श्रीधर्णी गैलरी सबसे बड़ी गैलरी है। त्रिवेणी गैलरी में छोटे-छोटे कार्यों को प्रदर्शित किया जाता है।  परिसर में प्रदर्शनियों के लिए एक स्कल्पचर कोर्ट है तथा एक पुस्तकघर है, जहां अनकन्वेंशनल पुस्तकें, जरनल और कैसेट रखी जाती हैं।


आर्ट हेरिटेज

205, त्रिवेणी कला संगम, तानसेन मार्ग, नई दिल्ली.
फोन: 23718833.
समय: प्रातः 11 से सायं 7 बजे तक
कला के क्षेत्र में एक सम्माननीय नाम, जिसकी स्थापना 1977 में रोशन अल्काज़ी द्वारा की गई थी।  इस गैलरी में पूरे वर्ष भारत के नामचीन कलाकारों की प्रदर्शनियां नियमित रूप से लगती रहती हैं।




आर्ट टुडे

ए-1 हेमिल्टन हाउस, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली-110001.
फोन: 23320689 23352233
समय: प्रातः 11 से सायं 7 बजे तक
यहां सर्वश्रेष्ठ आर्टिस्टों के संग्रह रखे जाते हैं और इसकी प्रदर्शनियां अक्सर वाणिज्यिक दृष्टि से देखें तो हाई प्रोफाइल होती हैं। इस गैलरी द्वारा बेहतर डिजाइन वाले कैटलॉग और पोस्टर निकाले जाते हैं।

 


धूमीमल आर्ट गैलरी

8-ए, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली-110001.
फोन: 41516056, 23359526
समय: प्रातः 10 से सायं 7 बजे तक
यह सर्वाधिक पुरानी कॉमर्शियल गैलरियों में से एक है जहां नियमित रूप से शो आयोजित होते रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में,  आर्टिस्टों के सम्पूर्ण समूह द्वारा अपने कार्य यहां प्रदर्शित किए जा चुके हैं।




गैलरी गणेशा

फोन.: 9810005733, 29226043, 29217306.
समय: प्रातः 10 से सायं 7 बजे तक
यह गैलरी मुख्यतया युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देने का कार्य करती है। इसके विशाल संग्रह में पेंटिंग्स, ग्राफिक्स और मूर्तियां आदि शामिल हैं।





गैलरी एस्पेस

16, कम्यूनिटी सेंटर, न्यू फ्रेंड्स कालोनी, नई दिल्ली.
फोन: 26326267
समय: प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक
इस गैलरी ने अपने विशेषज्ञ और अलग हटकर किए जाने वाले कार्यों से अपने लिए स्वयं एक अलग मुकाम तैयार किया है। गैलरी द्वारा सूचनापरक कैटलॉग भी जारी किए जाते हैं।




गढ़ी ललित कला आर्टिस्ट स्टूडियो

कला कुटीर,  ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली.
फोन.: 26432225
समय: प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक
यदि आप कला की प्रक्रियाओं को सामने होते देखना चाहते हैं तो यह एक दर्शनीय स्थान है। यह स्टूडियो ललित कला अकादमी का एक भाग है और इसी अकादमी द्वारा चलाया जाता है।  प्रख्यात भारतीय और विदेशी आर्टिस्ट अक्सर यहां अपनी वर्कशॉप का आयोजन करते हैं और अपने व्याख्यान देते हैं।

एलटीजी गैलरी

कोपरनिक्स मार्ग, नई दिल्ली-110001
फोन.: 23389713
समय: प्रातः 11 से सायं 7 बजे तक
इस गैलरी में अक्सर अर्थपरक प्रदर्शनियों का योजन किया जाता है। सिरामिक आर्टिस्टों द्वारा किए गए ग्रुप शो, नेल्सन मंडेला, महात्मा गांधी और कश्मीरी आप्रवासियों पर थीम-शो ने अपने प्रभाव छोड़े हैं।



दि विलेज गैलरी

14, हौज खास विलेज,  नई दिल्ली।
फोन.: 26853860
समय: प्रातः 10.30 से सायं 6.30 बजे तक
इस गैलरी द्वारा कुछ अभिनव प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है जिनमें सत्यजीत रे,  तिहाड़ जेल की महिला कैदियों द्वारा मोनो-रिंट और हाकु शाह द्वारा गांधीजी को श्रद्धांजली देते हुए स्ट्रा, रैग्स और कॉटन-वूल के ग्राफिक डिजाइन, ड्राइंगों और स्केचों का प्रदर्शन शामिल है।